Home » State Govt Jobs » Bihar Jobs » Bihar University updates » Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 Apply Online शुरू फ्री स्कूल एडमिशन का मौका Last Date 30 April

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 Apply Online शुरू फ्री स्कूल एडमिशन का मौका Last Date 30 April

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर फ्री एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है, देरी न करें।

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए Bihar RTE Admission 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (RTE Act) की धारा 12(1)(c) के अंतर्गत बिहार के प्रस्वीकृति प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर एडमिशन बिल्कुल निशुल्क होगा। GyanDeep Portal Apply Online की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, उनके बच्चों को अच्छे प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का यह एक सुनहरा अवसर है। इस लेख में हमने पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी है।

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 apply online free school admission

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 Overview

विवरणजानकारी
सत्र2026 – 2027
आरक्षित सीट25%
आवेदन शुरू होने की तिथि15 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर18003454417 / 14417
हेल्पडेस्क ई-मेलrtebiharhelp@gmail.com
आधिकारिक वेबसाइटgyandeep-rte.bihar.gov.in

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल का उद्देश्य

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा RTE Free Admission Bihar योजना के तहत शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) एवं बिहार राज्य बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली, 2011 के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25% सीटों पर कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों का ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ऑनलाइन नामांकन किया जाना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना है।

Read Also

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 Eligibility Criteria

RTE Eligibility के अनुसार आवेदन करने से पहले नीचे दी गई सभी पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ें।

  • आवेदक बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं (अनाथ बच्चे) वे भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
  • अलाभकारी समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ट्रांसजेंडर सहित) एवं अल्पसंख्यक समूह के वे बच्चे शामिल हैं जिनके माता-पिता या वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) तक हो।
  • कमजोर वर्ग में सभी जातियों एवं समुदाय के वे बच्चे आते हैं जिनके माता-पिता या वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) से कम हो।

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए सभी दस्तावेज तैयार रखें। अनाथ बच्चों के लिए कुछ दस्तावेजों में छूट दी गई है।

  • जन्म प्रमाण-पत्र / अस्पताल या नर्स अभिलेख / आंगनबाड़ी अभिलेख
  • माता-पिता / अभिभावक का आधार कार्ड
  • आयु हेतु माता-पिता / अभिभावक का घोषणा पत्र
  • माता-पिता / अभिभावक का मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण-पत्र (Domicile Certificate) अथवा विकल्प के रूप में आधार कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस / रेंट एग्रीमेंट / बिजली बिल
  • जाति प्रमाण-पत्र (अनाथ बच्चों के लिए आवश्यक नहीं)
  • आय प्रमाण-पत्र (अनाथ बच्चों पर लागू नहीं)
  • ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • अनाथ बच्चों के लिए अभिभावक / संस्था प्रमुख द्वारा Undertaking Certificate
  • बच्चे का अद्यतन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के लिए Online Apply कैसे करें

GyanDeep Portal Apply Online करने की प्रक्रिया सरल है। नीचे दिए गए सभी चरणों को ध्यान से पढ़ें और एक-एक करके फॉलो करें।

  1. सबसे पहले माता-पिता या अभिभावक को gyandeep-rte.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  2. अपने मोबाइल नंबर के साथ पोर्टल पर प्रारंभिक पंजीकरण करें।
  3. पंजीकरण के बाद आपको SMS के माध्यम से User ID प्राप्त होगी।
  4. प्राप्त User ID और Password की सहायता से पोर्टल में लॉगिन करें।
  5. लॉगिन के बाद Application Form खुलेगा, उसमें बच्चे और अभिभावक की सभी जानकारी सही-सही भरें।
  6. मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  7. Submit के विकल्प पर क्लिक करें और Application Slip डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
विवरणलिंक
ऑनलाइन आवेदनClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
तिथि परिवर्तन सूचनाClick Here
आधिकारिक सूचनाClick Here
हेल्पलाइन नंबर18003454417 / 14417
हेल्पडेस्क ई-मेलrtebiharhelp@gmail.com

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top