बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी!

कृषि इनपुट अनुदान 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू। फसल नुकसान की होगी भरपाई।

क्या है यह योजना?

बाढ़, आंधी और भारी बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए बिहार सरकार आर्थिक मदद दे रही है।

₹22,500 तक का अनुदान

₹8,500 (असिंचित), ₹17,000 (सिंचित) और ₹22,500 (बहुवर्षीय फसल) प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता।

किसे मिलेगा लाभ?

कम से कम 33% फसल का नुकसान हुआ हो। किसान बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

इन 11 जिलों को मिला लाभ

अररिया, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, पूर्णिया, समस्तीपुर और सुपौल।

आवेदन के लिए तैयार रखें ये कागजात

आधार कार्ड, खेती की जमीन के दस्तावेज (LPC/रसीद), बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर।

DBT के माध्यम से पैसा

सहायता राशि सीधे बैंक खाते में आएगी। ध्यान रहे, आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।

2 हेक्टेयर तक लाभ

एक किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर (लगभग 5 एकड़) भूमि तक के नुकसान के लिए ही अनुदान मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर 'कृषि इनपुट अनुदान' लिंक पर क्लिक करें।